फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लेकर पहुंचे डीएम ने कब्जा मुक्त कराई 196 बीघा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी लेकर पहुंचे डीएम ने कब्जा मुक्त कराई 196 बीघा जमीन
विज्ञापन

बिजनौर/किरतपुर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त कराने की कमान खुद संभाल ली है। डीएम जेसीबी लेकर रविवार को ग्राम शरफुद्दीन बहादुरपुर में पहुंचे, वहां उन्होंने करीब 196 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई। साथ ही इस भूमि को गो-आश्रय स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। गोवंश संरक्षण के लिए चारों ओर खाई खोदने को कहा। सड़क के किनारे गंदगी पाए जाने पर डीएम ने ईओ नगर पालिका का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने किरतपुर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश आश्रय स्थल में पाए गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को गोआश्रय स्थल में साफ सफाई रखने तथा गोवंश के चारे की एवं पानी की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने पशु विभाग के डॉक्टर को समय-समय पर गायों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बाद में डीएम मालन नदी के किनारे जमीन को कब्जा मुक्त कराई जाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। नगर पालिका क्षेत्र के जिस रास्ते से गुजरे उस पर किनारों पर गंदगी पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किरतपुर का जवाब तलब किया। डीएम ने कहा कि किसी भी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर शरफुद्दीन हुसैन क्षेत्र के तहत मालन नदी के किनारे पर करीब 196 बीघा कब्जा मुक्त कराई गई। उन्होंने एसडीएम नजीबाबाद को निर्देश दिए कि तालाब को अच्छी तरह से खुदवाएं और उसमें भरपूर पानी की व्यवस्था करें। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम नजीबाबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें