फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने दिव्यांग की गोली मारकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बरुकी ( बिजनौर)। किरतपुर थाने के गांव मौजीपुर धर्मा में दिव्यांग युवक की बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपी की तलाश में शाम तक इलाके की नाकेबंदी की गई पर कोई हाथ नहीं लगा।
गांव मौजीपुर धर्मा निवासी धर्मपाल का 28 वर्षीय दिव्यांग पुत्र धर्मेंद्र शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे साइकिल से गांव से बाहर की ओर आ रहा था। गांव से बाहर उसे सड़क किनारे बाइक सवार खड़ा मिला। दोनों बात करने लगे। तभी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने तमंचे से धर्मेंद्र के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गांव वालों के मुताबिक बाइक सवार ने धर्मेंद्र को घर से बुलाया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इलाके की नाकाबंदी कराकर बाइक सवार की तलाश कराई गई लेकिन कोई पता नहीं चला। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें