फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

Tue, 08 Nov 2022 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर समाचार : एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए SP से गुहार लगाई।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक महिला का ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। पति अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास करता था। बाद में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की। वहीं उपयुक्त कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह फरवरी 2021 को नई बस्ती में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि मायके वालों ने दहेज में सभी सामान आदि दिया, इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग करते रहे। इसके लिए उसके साथ आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते रहे और उत्पीड़न किया गया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसकी अश्लील वीडियो बनाने के प्रयास किया। अब तीन नवंबर को उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति का शांतिभंग में चालान भी किया था। अब महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता का आरोप है कि उसके भाई को पति अपने अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है। पुलिस को जांच में महिला के पति के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो भी मिली हैं। हालांकि ये वीडियो पीड़िता के बजाए किसी और महिला की हैं। पीड़िता का पति इन वीडियो में किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें