फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं जिलेवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं जिलेवासी’
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा.बीरबल सिंह ने कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने तक शादी, समारोह एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डा.बीरबल सिंह के अनुसार दिल्ली की तरह ही वेस्ट यूपी में आबादी बहुत ज्यादा है। यहां पर छोटे कार्यक्रमों में भी बड़ी भीड़ हिस्सा लेती है। शादी समारोह में सबसे ज्यादा भीड़ जमा होती है। यहां सोशल मूवमेंट ज्यादा है। कहा कि जिले में दिल्ली सहित सभी जगहों से लोग आते जाते रहते हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप अगले महीने और बढ़ सकता है। कहा कि अगर कोई युवा स्वस्थ है और उसे कोरोना है, तो उसे कुछ खास कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। अगर ऐसा युवा किसी शादी समारोह या अन्य जगह जाए तो उससे बाकी लोगों को रोग लगेगा। कहा कि जिस तरह सरकार सरकारी कार्यक्रमों को बंद कर रही है उसी तरह शादी, जन्मदिन आदि निजी कार्यक्रमों पर भीड़ की थोड़ी लिमिट तय होनी चाहिए। लोगों को खुद भी गैर जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें