फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला नाले की सफाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला नाले की सफाई का काम शुरू
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला में हाइवे पर बने नाले की सफाई का अभियान शुरू किया गया है। पंचायत के तीन सफाई कर्मचारियों ने नाले में जमा गंदगी साफ करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला में क्षेत्र की जल निकासी से जुड़े नाले में गंदगी जमा होने और जल निकासी अवरुद्ध होने का समाचार अमर उजाला के 18 मार्च के अंक में भागूवाला के दुकानदार गंदगी से परेशान शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। डीपीआरओ सतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। क्षेत्र की पंचायत सेक्रेट्री गौसिया अंसारी ने भागूवाला के अवरुद्ध नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान मो. अय्यूब से संपर्क कर ग्राम पंचायत के तीन सफाइकर्मियों को नाला साफ करने के लिए लगाया। क्षेत्रवासियों हाजी लतीफ, अरशद, सुनील कुमार, रईस, शरीफ अहमद का कहना है कि पूर्व में नाले की सफाई जेसीबी मशीन के द्वारा की गई थी। मात्र तीन सफाईकर्मी सफाई के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें