बिजनौर में संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह को नांगल सोती थाने के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2015 के अवैध शराब तस्करी के केस में गैर जमानती वारंट होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया।
बताया गया कि उस वक्त छतरपाल की गाड़ी से शराब पकड़े जाने पर यह केस दर्ज हुआ था। अब धरना स्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।