फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला पंचायत ने सड़क निर्माण में की खानापूर्ति, बैठी जांच

Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली बांकरपुर मार्ग में निमार्णाधीन सड़क पर खानापूर्ति के लिए डाले गए पत्थर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बिजनौर। दो करोड़ की लागत से बनने जा रही सड़क का निर्माण विवादों में घिर में गया है। गांव वालों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए तो जिला पंचायत ने फिलहाल सड़क का निर्माण रोक दिया है। गंगा स्नान मेले के बाद ही अब सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत की ओर से मंडावली से बाकरपुर को जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिछले दिनों ठेकेदार की ओर से सड़क का निर्माण कराने के लिए आधार तैयार किया जाने लगा।
ग्रामीण वकील अहमद, राजीव सिंह, जमील आदि ने जिला पंचायत के कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि यह सड़क काफी खस्ताहाल थी, काफी गुहार के बाद सड़क निर्माण का समय आया तो ठेकेदार निर्माण में गड़बड़ी करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि सीसी रोड बनाने के लिए बजरी डाली गई है। जोकि काफी कम है। आरोप है कि निर्माण में मानकों से खिलवाड़ की जा रही है। गांव वालों ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

जिला पंचायत के एएमए विकास मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। अभियंता गंगा स्नान मेले की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिलहाल सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया है। गंगा स्नान के बाद स्टीमेट के अनुसार अभियंताओं की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

मंडावली बांकरपुर मार्ग में निमार्णाधीन सड़क पर खानापूर्ति के लिए डाले गए पत्थर। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें