फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार गन्ना निरीक्षकों को मिला सम्मान

Sat, 13 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने प्रदेश के 149 ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को मानक अनुरूप में ट्रैंच विधि से गन्ने की बुआई कराने के मामले में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।   
विज्ञापन

बिजनौर जिले के चार गन्ना निरीक्षक देवेंद्र कुमार तिवारी, अफजलगढ़, मिथेलेश पांडेय स्योहारा, वरकातपुर के अफसर हुसैन और नजीबाबाद के सतीश कुमार शामिल है। अफजलगढ़ सर्किल के ज्येष्ठ गन्ना का निरीक्षक देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने उन्हीं निरीक्षकों को सम्मानित किया है जिनके द्वारा पांच सूत्री मानकों को पूरा किया है। बिजनौर में कुल नौ गन्ना सर्किल है। इनमें से चार सर्किलों के निरीक्षकों को सम्मानित किया है। अफजलगढ़ में अधिकारियों ने पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक गन्ने की ट्रैंच विधि से बुआई करने के साथ सभी मानकों को पूरा करने पर सम्मानित किया गया है।

ट्रैंच विधि से की गन्ना बुवाई 
अफजलगढ़ में द्वारिकेश शुगर मिल की ओर से गांव कल्लूवाला में किसान मलकीत सिंह के खेत में मानसून गन्ना बुवाई ट्रैंच विधि से की गई। मिल अधिकारियों ने वैज्ञानिक विधि से साढ़े चार फिट लाइन से लाइन की दूरी पर गन्ना बुवाई कराई।  खेत में 0238 प्रजाति का गन्ने की बुवाई कराई। एसपी सिंह ने बताया कि मानसून सत्र में गन्ना बुवाई अगस्त और सितंबर माह में की जाती है। इसमें कृषक फसल के रूप में सरसों, मसूर, आलू, मटर, गोभी, गाजर, मूली इत्यादि की बुवाई भी कर सकते हैं। इस समय बोये गन्ने की उपज औसत 150 क्विंटल बीघा से अधिक होती है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्र में मानसून सत्र में ट्रैंच विधि से गन्ने बुवाई करने सुझाव दिया। इस मौके पर मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह, अजय कुमार ढाका, शिवस्वरुप सिंह, प्रदीप त्यागी सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें