फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मेडिकल किट का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में मेडिकल किट का वितरण शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में मेडिकल किट का वितरण शुरू नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार से पंचायतों में मेडिकल किट का वितरण शुरू हो गया है। मेडिकल किट गांव निगरानी समिति की सदस्य एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा बांटेंगी।
गांवों में कोरोना पैर पसार रहा है। शासन ने गांवों में मेडिकल किट बांटने के निर्देश दिए हैं। वितरण के लिए सात दिन का समय तय किया गया है। मेडिकल किट स्वास्थ्य विभाग को देनी है, परंतु चार दिन बाद भी मेडिकल किट का वितरण शुरू नहीं हुआ। गांवों में लोगों को दवाई नहीं मिल रही है। ग्रामीण पंचायत कर्मचारियों से मेडिकल किट मिलने के बारे में सवाल जवाब कर रहे हैं। अमर उजाला ने मेडिकल किट नहीं बांटे जाने की खबर प्रकाशित की थी। जिस पर प्रशासन हरकत में आया। शासन ने हर राजस्व गांव में 100-100 मेडिकल किट बांटने को कहा है। किट में सात तरह की दवा है। दवा सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव व निगरानी समिति के सदस्यों की देखरेख में बंटेंगी। दवा 1123 पंचायत में करीब 3000 राजस्व गांव में बंटनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिकल किट की दवा आ गई है। जिले की सीएचसी व पीएचसी पर किट तैयार हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की आशा गांवों में तैनात हैं। आशा गांव की निगरानी समिति की सदस्य हैं। आशा को गांव वार मेडिकल किट दे दी गई है। किट का वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें