फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटीकला के कारीगरों को विद्युत चलित चाक बांटे

विज्ञापन
बिजनौर में खादी ग्राम उद्योग कार्यालय पर माटी कला से जुडे कारीगरों को विद्युत चलित चाक देते अतिथ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
माटीकला के कारीगरों को विद्युत चलित चाक बांटे
विज्ञापन

बिजनौर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान और जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने माटीकला से जुड़े प्रजापति समाज के कारीगरों को विद्युत चलित चाक भेंट किए।
विज्ञापन

बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व उपभोग पर जोर दे रही है। कहा कि माटी कला भारत का पुराना व्यवसाय है। एक बार को यह अपनी चमक खोने लगा था लेकिन अब एक बार फिर से देशवासी मिट्टी से बने बर्तनों आदि को पसंद कर रहे हैं। कहा माटीकला से जुड़े लोग अपने व्यवसाय को न छोड़ें और युवाओं को भी इस हुनर में निपुण करें। कहा कि जो भी काम आय का साधन बनता है वह छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कारीगरों तेजपाल सिंह, भूूरे सिंह, जगराम, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, गेंदा सिंह, वीर सिंह आदि को मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे। इस दौरान दीपक गर्ग मोनू, संजय त्यागी, दीपक अरोड़ा, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें