फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में हो रहा भेदभाव : मलूक नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में हो रहा भेदभाव : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सांसद मलूक नागर ने लॉकडाउन के कारण प्रभावित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर मजदूर, किसान सहायता अभियान नाम से एक मुहिम चलाई है। इसके तहत उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को इनकी मदद के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने राशन वितरण में भेदभाव की भी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

सांसद मलूक नागर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए किसान, गरीब, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की हैं, लेकिन इनमें करीब 50 प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्र से हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। लेकिन इस समय इस तबके के सामने रोजी-रोटी का संकट है। उन्होंने ऐसे ही कुछ मजदूरों की सूचि व बैंक खाता संख्या भेजकर इनकी आर्थिक मदद करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने बिजनौर, मेरठ तथा मुजफ्फरनगर के डीएम को पत्र भेज उनके लोकसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों के साथ भेदभाव किए जाने की शिकायत की। जरूरतमंद लोगों को खाना, राशन व अन्य आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं। इस व्यवस्था को तुरंत ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें