फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग पर रोक से अभ्यर्थियों में छाई मायूसी

विज्ञापन
विवेक कॉलेज में शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
काउंसिलिंग पर रोक से अभ्यर्थियों में छाई मायूसी
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में काउंसिलिंग पर हाईकोर्ट द्वारा रोग लगाए जाने से अभ्यर्थियों में बेचैनी रही। काउंसिलिंग स्थल पर दिन भर अभिभावक परेशान रहे। जिले में करीब 250 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। दोपहर बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव विजय शंकर मिश्र के आदेश के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक अब काउंसिलिंग शासन के आदेश के उपरांत ही दोबारा शुरू की जाएगी। इसे लेकर काउंसिलिंग स्थल पर दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों के साथ काफी संख्या में उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए तीन जून से काउंसिलिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। बीएसए महेश चंद ने काउंसिलिंग प्रक्रिया विवेक कॉलेज में करने की व्यवस्था बनाई थी। पहले दिन 400 शिक्षकों की काउंसिलिंग की जानी थी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पुख्ता तैयारी की थी। सामान्य जाति के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक काउंटर लगाया गया था। सुबह से ही शिक्षा विभाग के अफसर काउंसिलिंग स्थल पर पहुंच गए थे। करीब 11 बजे अभ्यर्थियों में आपस में ही काउंसिलिंग प्रक्रिया पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। जिस कारण अभ्यर्थियों में बेचैनी होने लगी। पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन का आदेश आने तक काउंसिलिंग प्रक्रिया को जारी रखने का निर्णय लिया। करीब 250 अभ्यर्थियों ने अपनी फाइल जमा की। दोपहर करीब 3:00 बजे सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र ने प्रदेश के सभी बीएसए को अग्रिम आदेश तक काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश जारी किया। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश में कहा गया है कि याची अमिता त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आलोक माथुर ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अग्रिम आदेश तक प्रक्रिया स्थगित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद जनपदों से भी अभ्यर्थी अपने निजी वाहनों व टैक्सी लेकर आए थे। प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने से अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। मनोज सिंह, सीमा रानी, अमित कुमार, राहुल सिंह, दीपक सिंह का कहना था कि भर्ती की प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है। बार-बार कोर्ट और शासन के आदेश के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इससे काफी लोग परेशान हैं। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जानी चाहिए। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह का कहना था कि परिषदीय स्कूलों में लंबे समय से काफी सहायक अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से भी शिक्षण कार्य बाधित होता है। शिक्षकों की भर्ती जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए। बीएससी महेश चंद ने बताया कि जिले में करीब 250 शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश पर काउंसिलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। शासन के आदेश के उपरांत द्वारा अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग शुरू करने की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

विवेक कॉलेज में जमा रही अभ्यर्थियों की भीड़
नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज में शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई थी। विवेक कॉलेज में अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। सुबह से ही काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी व उनके अभिभावक आने शुरू हो गए थे। करीब 400 अभ्यर्थियों की पहले दिन काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होनी थी। काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों में करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थी दूसरे जनपदों से आए थे, काउंसिलिंग प्रक्रिया पर स्टे होने की सूचना से अभ्यर्थियों में मायूसी छाई रही। इसके बाद अभ्यर्थी अपने घरों को लौट गए। अब दोबारा काउंसिलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी इसकी चर्चा भी शिक्षक आपस में करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें