फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर जिले में मायूसी, इस बार कोई मंत्री नहीं

विज्ञापन
अशोक कटारिया - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर जिले में मायूसी, इस बार कोई मंत्री नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार उनके मंत्री मंडल में बिजनौर जनपद से कोई विधायक शामिल नहीं है। उनके गत कार्यकाल के मंत्री मंडल के विस्तार में जिले के कद्दावर नेता और एमएलसी अशोक कटारिया शामिल हुए थे।
अशोक कटारिया छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई। गत कार्यकाल में पार्टी ने उन्हें पहले एमएलसी बनाया और उसके बाद मंत्री मंडल विस्तार में स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री बनाया गया। इस बार विधानसभा चुनाव में जनपद से भाजपा के चार विधायक जीते हैं। परंतु पार्टी की ओर से इस बार जनपद से कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। शपथ समारोह कार्यक्रम में जनपद से करीब दस बसें और पदाधिकारी व कार्यकर्ता निजी वाहनों से भी बृहस्पतिवार को लखनऊ गए। सीएम के शपथ समारोह कार्यक्रम का बिजनौर नगर पार्क में लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

मां का जो भी फैसला वह सर्वमान्य : अशोक कटारिया
इस बार जिले से किसी भी जनप्रतिनिधि में से मंत्री न बनने से समर्थकों में असंतोष है। समर्थकों को उम्मीद थी कि जिले से किसी ने किसी जनप्रतिनिधि को कैबिनेट में जरूर शामिल किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को भी कैबिनेट में स्थान नहीं मिला। उनका कहना है कि किसी भी समर्थक को मायूस होने की जरूरत नहीं है। पार्टी उनकी मां है, इसलिए मां का जो भी फैसला होता है। वह सर्वमान्य होना चाहिए।
विज्ञापन

मंदिर में बजे घंटे, घड़ियाल और शंख
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के समय सदर बाजार स्थित चौरासी घंटा मंदिर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटा, शंख भजाए और बाद में मिठाई बांटी गई। भाजपा नगराध्यक्ष संजीव गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार बनने पर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत समस्त भाजपाई राम के चौराहे पर एकत्र हुए व वहां पर जनता को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर मनदीप चौधरी, मानव सचदेवा, नीरज विश्नोई, शेखर चौधरी, सतीश राजपूत, नीरज शर्मा, अंकुर गौतम, आशीष अग्रवाल, अनूप खन्ना, इंद्रराज गौड़, रविराज खन्ना, ललित सैनी, कुलदीप राजवंश, एकांश माहेश्वरी, सचिन राजपूत, आकाश, मुकेश अग्रवाल, चंद्रमोहन विश्नोई, दर्पण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें