फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर फैली गंदगी
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। जगह-जगह सड़कों पर कूड़े का ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी है। दूसरे दिन अनशनकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान ने फूल माला पहनाकर बैठाया। कर्मचारियों ने नए आउट सोसिंग ठेकेदार का ठेका तुरंत निरस्त किए जाने, हटाये गये ठेका कर्मचारियों को तुरंत कार्य पर वापस लिए जाने, ठेका कर्मचारियों का रुका वेतन तत्काल दिलाए जाने सहित आदि की मांग की है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। सड़क से कूड़ा न उठने से सड़कों पर गंदगी रही। अनशन स्थल पर राजाराम मदान ने कहा कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों की मांग पूरी होने पर ही अनशन समाप्त किया जाएगा। अनशन स्थल पर सुरेश कुमार सैलानी, मस्तराम सूद, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार, प्रमोद सैलानी, अजय सूद, रवि कुमार मदान, प्रवेश मदान, उमेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें