फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेड़ों की वजह से बिजली लाइन शिफ्टिंग में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से दुर्गा विहार चौपले से लेकर राजपूताना चौपले तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभों को वहां से उखाड़ कर अन्य शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुराना धामपुर चुंगी के पास बिजली की लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया। एक दर्जन से अधिक बिजली कर्मचारी इस कार्य में दिनभर लग रहे। विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि पेड़ों के ऊपर से तारों को उतारने में भारी दिक्कत आ रही है। यदि वन विभाग की ओर से परमिशन मिलने के बाद इन पेड़ों का कटान हो गया होता तो बिजली की लाइन शिफ्टिंग करने में आसानी होती। वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई अवधेश कुमार का कहना है कि मार्ग चौड़ीकरण के बाद नगर में जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी। बता दें कि 30 करोड रुपये की लागत से इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें