फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की जान गई

Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में  बिलाई शुगर मिल के निकट एक बाइक सवार युवक की प्राइवेट बस की चपेट में आकर  मौत हो गई। बस नहर में गिरनेे से बालबाल बच गई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे  की मांग को लेकर बिजनौर नहटौर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों को  शांत करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग को  लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कान्हानगंला निवासी 28 वर्षीय सतवीर सैनी पुत्र पतराम सैनी परचून की दुकान करता था। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे वह गांव नागंलजट से बाइक से सामान की खरीदार कर वापिस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर से  प्राईवेट बस बिजनौर होकर दिल्ली जा रही थी ।  बिलाई शुगर मिल के निकट नहर के पास पुलिया पर बाइक सवार युवक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया । युवक की मौके पर ही  मौत हो गई युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । बस नहर की पुलिया को तोड़कर नहर में लटक गई। बस की सवारियों मे चीखपुकार मच गई चालक व परिचालक मौके  से फरार हो गए।  बस के यात्री बामुश्किल बाहर निकले । मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीस लाख रुपये की मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया । मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर वीके श्रीवास्तव थाना प्रभारी निरीक्षक एके शर्मा ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। कुछ देर बाद विधायक ओमकुमार मौके पर पहुंचे ।विधायक ने  मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। मृतक के परिवार में दो बच्चों समेत पत्नी  है। ग्रामीणों ने पुलिस को शव को मौके से उठाने नहीं दिया जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें