फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से लापता हुई धर्मांतरण करने वाली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के लापता होने पर थाने में धरना
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। धर्मांतरण कर युवक से निकाह करने वाली मध्यप्रदेश की युवती पुलिस की सुपुर्दगी से रविवार रात लापता हो गई। सोमवार सुबह मामले की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्योहारा थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपी युवक से हमसाज होकर युवती को उसके घर भेजने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ता युवती से जबरन निकाह करने वाले युवक और उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले मुरादाबाद निवासी मौलवी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने युवती को रात के समय युवक को सौंपने वाले पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त करने की मांग की है। शाम को पुलिस ने युवती का धर्मांतरण कराने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
क्षेत्र के गांव शाहपुर खेड़ी निवासी गुलजार सैफी मध्यप्रदेश की बीस वर्षीय युवती को मुंबई से अपनी पहचान छुपा कर प्रेम जाल में फंसाकर घर ले आया था। मुरादाबाद में एक मौलवी ने युवती का धर्म परिवर्तन कर निकाह करा दिया था। आरोप है कि युवती को गाय का मीट भी खिलाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। उन्होंने रविवार को युवती को युवक के कब्जे से मुक्त कराया और स्योहारा पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन रात में किसी समय युवती पुलिस की सुपुर्दगी से लापता हो गई। युवती के थाने से लापता होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस ने पुलिस पर आरोपी युवक से हमसाज होकर युवती को उसकी सुपुर्दगी में देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने थाने पहुंच कर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई और तुरंत युवती को थाने लाने के निर्देश दिए। जिसके करीब एक घंटे बाद ही पुलिस युवती को तलाश कर थाने ले आई। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध रही है। जितेंद्र बैस, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, आरएसएस नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी, चंचल शर्मा, प्रमोद कुमार, श्याम सिंह, कौशल शर्मा, सरस्वती देवी, पूजा देवी, कविता रानी, ममता रानी आदि इस मामले के सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
जितेंद्र बैस का कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवक से सांठगांठ कर युवती को रात्रि में ही उसे सौंप दिया था। यदि कार्यकर्ताओं को जानकारी न मिली होती तो पुलिस मामले को रफादफा कर चुकी होती। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी युवक व उसके परिवार के विरुद्ध युवती का जबरन धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाएगी उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

आज स्योहारा पहुंचेंगे युवती के परिजन
देर शाम पुलिस ने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा निकाह करने के आरोपी गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। युवती को मध्यप्रदेश पुलिस की सुपुर्दगी में उसके घर भेजा जाएगा। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि युवती के धर्मपरिवर्तन मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार शाम तक युवती के परिजन मध्यप्रदेश पुलिस के साथ स्योहारा थाने पहुंचेंगे। इस दौरान प्रियांशु नेगी, अर्पित त्यागी, अजीत भंडारी, आशीष शर्मा, अमित कुमार शर्मा, अंकित सैनी, महिला वीरांगना रिंकी विंग की ममता राजपूत, कविता रानी, शालिनी शर्मा, पीयूष रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें