फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमदनी के मामले में धामपुर रोडवेज डिपों ने जनवरी माह में 32 लाख के लाभांश के साथ बनाया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर रोडवेज बस डिपो आमदनी में अव्वल
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के धामपुर रोडवेज अनुबंधित डिपो ने नए साल पर मुरादाबाद रीजन के सात डिपो को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। डिपो ने निगम के सभी प्रकार के खर्चों को वहन करने के बाद 32.5 लाख का असल लाभ अर्जित किया है। दूसरे नंबर पर अमरोहा और तीसरे नंबर पर पीतलनगरी डिपो शामिल है।
विज्ञापन

धामपुर डिपो के एआरएम एलके त्रिवेदी ने बताया कि धामपुर डिपो के कर्मचारियों ने मेहनत के बल पर नए साल पर आय के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। धामपुर डिपो ने रीजन के सभी सात डिपो को पछाड़ कर 32,46129.95 रुपये का लाभांश प्राप्त किया है। मुरादाबाद रीजन में आठ डिपो मुरादाबाद, पीतलनगरी, बिजनौर, रामपुर, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, अमरोहा शामिल हैं। धामपुर डिपो से 57 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। निगम की यहां कोई बस नहीं है। धामपुर के इस डिपो में 11 स्थायी, 77 संविदा परिचालक, 11 बाबू कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों पर प्रत्येक माह वेतन आदि के नाम पर करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये खर्चा होता है। एआरएम का कहना है कि वह स्वयं कर्मचारियों के साथ मिलकर टीम भावना से काम कर रहे हैं। यह उसी का परिणाम है कि जो धामपुर डिपो मुरादाबाद रीजन में आय के मामले में पहले नंबर पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें