फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर बनेगा एसई सर्किल

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। शासन ने विद्युत निगम धामपुुर को एसई (अधीक्षण अभियंता)  सर्किल बनाने की कवायद प्रारंभ कर दी है, जबकि बिजनौर मुख्य अभियंता जोन होगा। सूबे की सपा सरकार ने बिजनौर में चीफ इंजीनियर का पद सृजित करने के लिए मंजूरी दे दी है। इन नए सर्किलों के बनने से ग्राहकों को काफी लाभ होगा। एसई रनजीत सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


एसई (अधीक्षण अभियंता) रनजीत सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान में बिजनौर जिले में निगम की दृष्टि से चार डिवीजन धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद और बिजनौर शामिल हैं। इन सभी डिवीजनों में करीब साढ़े चार लाख के आसपास उपभोक्ता हैं। 

इन चारों डिवीजनों में धामपुर उपभोक्ताओं की दृष्टि से सबसे बड़ी डिवीजन है। धामपुर डिवीजन में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की अधिक संख्या को देखते हुए एमडी स्तर से  बिजनौर जिले के धामपुर को एसई सर्किल बनाने और मुरादाबाद मंडल के कुछ  जिलों को पृथक पर बिजनौर को चीफ जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने
विज्ञापन

पिछले दिनों मंजूरी दे  दी है। निगम स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। 

हाल में बिजनौर जिले का चीफ जोन मुरादाबाद है। मुरादाबाद चीफ जोन के अंडर में वर्तमान में पांच जनपद बिजनौर, मुरादाबाद,  अमरोहा, रामपुर व संभल शामिल हैं। हालांकि अब बिजनौर चीफ जोन बनने से अमरोहा और बिजनौर जिला इस नए चीफ जोन में शामिल हो जाएगा। इससे उपभोक्ता मुरादाबाद जाने की परेशान से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें