बिजनौर, धामपुर। सीओ धामपुर के पेशकार संजीव कुमार की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो एक या दो दिन पुरानी बताई गई है।
ऑडियो में सीओ के पेशकार और एक व्यक्ति के बीच आपस में गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पेशकार के गाली-गलौज से आक्रोशित व्यक्ति भी पेशकार को नौकरी न करने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के एक्स अकाउंट पर गाली-गलौज की ऑडियो पहुंची तो मामले की जांच बैठा दी गई। धामपुर के सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। ऑडियो में सीओ का पेशकार एक व्यक्ति को फोन कर बात करता है, जफर नामक किसी व्यक्ति से हुई वार्ता का हवाला देते हुए फोन करने वाले को गाली दे देता है। गाली सुनने के बाद फोन पर बात करने वाला व्यक्ति भी खाकी के रौब में न आकर उल्टे पेशकार को नौकरी न करने देने की धमकी देता है।
मामला पुलिस अधीक्षक के एक्स हैंडल तक पहुंचा तो उन्होंने इस प्रकरण की जांच सीओ धामपुर को सौंप दी है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है।