फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

Tue, 11 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करते हुए विवरण मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

स्वरोजगार परख योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि डिजिटल इंडिया योजना के तहत सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम को पूरी गुणवत्ता के गांव गांव तक पहुंचाया जाए। नगर विकास, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागों की शिकायत को पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए। वहीं मनरेगा एनआरएलएम, पीडब्लूडी, समाज कल्याण, उद्यान, चिकित्सा, पंचायत राज, पशुपालन आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ हो, जिनका निर्माण प्रस्तावित है, उनकी डीपीआर तैयार कर बजट के लिए शासन को भेजा जाए। सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डॉक्टर कौशलेंद्र, सीवीओ डॉक्टर लोकेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें