धामपुर विधानसभा : त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला
धामपुर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अशोक राणा, बसपा मूलचंद चौहान और सपा के नईम उल हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन लाख तीन हजार वोट हैं, इनमें से करीब 67 हजार मतदाता चौहान बिरादरी, 50 हजार दलित, एक लाख 24 हजार मुस्लिम मतदाता व बाकी अन्य बिरादरी के मतदाता शामिल हैं। युवा शिक्षित वर्ग ने रोजगार को विकल्प के रूप में चुन कर वोटिंग करने की बात कही है।
अफवाह फैलाकर अधिकारियों को दौड़ाया
धामपुर। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी ने मैसेज कर दिया कि केएम इंटर कॉलेज के बूथों पर कुछ मतदाताओं को रोका जा रहा है। सीओ अजय कुमार अग्रवाल पुलिसबल के साथ संबंधित बूथों पर पहुंचे और जानकारी की। सूचना झूठ निकली। इस मौके पर पुलिसबल से वहां पर मौजूद भीड़ को नगीना चौक तक दौड़ाया।