फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभद्रता के मामले में डीएफओ पर गिरी गाज, निलंबन की भी चर्चा तेज, विधायक से जुड़ा है मामला

Wed, 25 Jan 2023 11:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : अभद्रता के मामले में डीएफओ पर गाज गिर गई। वहीं निलंबन की भी चर्चा चल रही है। जानिए विधायक से जुड़ा यह पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अमानगढ़ टाइकर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में बढ़ापुर से विधायक सुशांत सिंह के व्यक्तिगत सहायक पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले डीएफओ डॉ. अनिल पटेल पर गाज गिर गई है। उन्हें बिजनौर से हटा दिया है। उनके निलंबन की भी चर्चा है। इटावा जंगल सफारी में तैनात अरुण कुमार सिंह को बिजनौर का नया डीएफओ बनाया गया है।

विज्ञापन


अमानगढ़ के पास केहरीपुर में एक निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। इसमें बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने निर्माण अवैध रूप से होने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में शिकायत की थी। साथ ही डीएफओ के आचरण की भी जांच कराने की मांग की थी। निर्माण करने वाला पक्ष कलक्ट्रेट पर धरना देकर बैठ गया था और विधायक पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया था। 

इसके बाद इस मामले में तीसरा पक्ष बनकर डीएफओ बिजनौर सामने आए थे। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बढ़ापुर विधायक के व्यक्तिगत सहायक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। एसपी और डीएम को पत्र लिखने के बाद डीएफओ छुट्टी पर चले गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
विज्ञापन


वहीं बुधवार को शासन ने इटावा जंगल सफारी में तैनात अरुण कुमार सिंह को बिजनौर का नया डीएफओ बना दिया। हालांकि इस संबंध में वन विभाग अधिकारी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल के निलंबन की चर्चा चलती रही। हालांकि इस संबंध में कोई आदेश विभाग में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: UP: आकर्षण का केंद्र बना मंत्री संजीव बालियान का गांव, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें