फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्रद्धालुओं ने बाजार से खरीदी माता की चुनरी और पूजन सामग्री

Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नवरात्रों के लिए पूजा का सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। जिसकी तैयारी श्रद्धालुओं ने रविवार को ही कर ली। बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उन्होंने माता की चुनरी, पूजन सामग्री और व्रत का सामान खरीदा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही बाजार में दुकानें सज गई थीं। लोग नवरात्र से पहले खरीदारी करने पहुंचे। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु घट स्थापना कर व्रत की शुरूआत करेंगे। सभी घरों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। श्रद्धालुओं ने पूजन के लिए हवन की सामग्री, धूप बत्ती, नारियल, माता की मूर्ति, कलश, गंगाजल, फूल, फल, मिठाई, दीपक, कपूर, कलावा की खरीदारी की। वहीं, व्रत में खाने के लिए सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, बादाम, काजू, चौलाई के लड्डू खरीदे। वहीं, खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। ग्राहकों के आने से बाजार गुलजार रहे। मन में भक्ति भाव लेकर लोगों ने खरीदारी की।
नवरात्र को लेकर सजे मंदिर
नवरात्र से एक दिन पहले रविवार को मंदिर फूल मालाओं से सजाए गए। मंदिर पर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई। रंग बिरंगी लाइट से मंदिरों में भव्य नजारा रहा। इसके अलावा साफ-सफाई भी की गई। माता काली मंदिर, माता चामुंडा मंदिर, पंचमुखी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें