फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के तट पर लगा भक्तों का मेला

Thu, 10 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गंगा में दूध प्रवाहित करके गंगा स्नान मेले का शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदुरकुटी में गंगा के तट पर बृहस्पतिवार से गंगा मेला शुरू हो गया है। मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा व उनकी पत्नी विधायक रुचि वीरा ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान मेले में तमाम जिला पंचायत सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रुचि वीरा ने कहा कि गंगा मेले में कोई भी कूड़ा कड़कट, पॉलीथिन या बोतल न डाले। यह सब सामान कूड़ेदान में डाला जाए। उन्होंने कहा कि गंगा उन्हें विरासत में मिली है। यह विरासत वे आने वाले बच्चों को देना चाहते हैं, ताकि बच्चे भी याद रखें। उन्होंने कहा कि मेले में प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए। जिला पंचायत सदस्य के पति वीर सिंह ने आला अफसरों के मेले में नहीं आने पर नाराजगी जताई। उधर, मेले में मौत का कुंआ, झूले व अन्य मनोरंजन के साधन आ गए हैं। पाल समिति के अलावा किसान मेले व खाद्य केरोसिन वितरण केंद्र का शिविर लग गया है। मेले में 440 सफाईकर्मी, छह बड़े शौचालय, दो रैन बसेरे, 400 हैंडपंप, आठ नाव व 24 मल्लाह की व्यवस्था की गई है। मेले में जिला पंचायत की ओर से जेई कपिल देव मौजूद रहे। उधर, कृषि विराट मेेले का विधिवत उद्घाटन आज
कृषि उपनिदेशक जसपाल ने बताया कि पांच दिवसीय कृषि विराट मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार 11 नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा, विधायक रुचिवीरा और सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी संयुक्त रूप करेंगे।
विज्ञापन

तीसरी आंख में कैद रहेगा मेला ः
गंगा मेला तीसरी आंख में कैद रहेगा। मेले में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले को चारों ओर व पानी के अंदर सुरक्षा के लिए बल्ली से बैरिकेडिंग की गई है। 

विराट कृषि मेले का शुभारंभ 
बिजनौर में किसानों को कृषि उत्पादनों से अपडेट करने के लिए विदुर कुटी गंगा मेले में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय विराट कृषि मेले का शुभारंभ हो गया है। इस बार मेले में शोध संस्थानों के कृषि विशेषज्ञ को बुलाकर नई परंपरा शुरू की गई है। पहले दिन रबी फसलों की प्रजातियों की जानकारी दी गई।  कृषि उपनिदेशक जसपाल के अनुसार किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी देने तथा कृषि उत्पादकों की क्वालिटी आदि से अपडेट करने के लिए कृषि विभाग ने विदुर कुटी के गंगा मेले में पांच दिवसीय कृषि मेला लगाया है। मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। मेले में मुरादाबाद, कानपुर, नगीना आदि शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। जिले समेत गैर जिलों के प्रगतिशील किसान भी मेले में शिरकत करेंगे जो अपने कृषि अनुभवों से किसानों को अवगत कराएंगे। मेले में किसानों के लिए खाद बीज व यंत्र के स्टाल लगाए गए हैं। किसानों को यंत्रों की प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जाएगा। किसान मेले में यंत्रों की खरीददारी कर सकेंगे। पहले दिन रबी की फसल पर चर्चा हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ऐवी सिंह ने गेहूं की नई प्रजातियों की जानकारी दीं। किसानों से मिट्टी की जांच कराने को कहा गया, जिससे भूमि में मौजूद खनिज लवणों की जानकारी मिल जाए। धीरज कुमार सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, अमरपाल जिला कृषि रक्षा अधिकारी, समेत नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह, डा. एवी सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ अजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें