फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषाई भिन्नता के बावजूद एक सूत्र में बंधे हैं भारतवासी

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी में मातृ भाषा दिवस संगोष्ठी में भाग लेते विद्यार्थी । - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाषाई भिन्नता के बावजूद एक सूत्र में बंधे हैं भारतवासी
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी में विश्व मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को मातृभाषा और प्रादेशिक भाषाओं के महत्व की जानकारी दी गई।
एनआईआईटी के ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन के एनआईआईटी में विश्व मातृभाषा दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित विश्व मातृ भाषा दिवस संगोष्ठी में डीन आरएम माहेश्वरी ने कहा मातृभाषा दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व में भाषाई, सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा हमारे देश और प्रदेश की भाषाओं में विविधता के बावजूद भारतीय एकता के सूत्र में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में निजी भाषा में किसी बात को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा भारत को अन्य देशों की भांति अपनी मातृ भाषा हिंदी में विद्यार्थियों तक तकनीकी ज्ञान पहुुंचाने की जरूरत है। संगोष्ठी में वाद विवाद, निबंध, गायन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ दामिनी, सिमरन, आकांक्षा ने सरस्वती वंदना से संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने दीपा के निर्देशन में उपयोगी वस्तुएं तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में प्रियांशी, किरन, आकांक्षा, हरेंद्र सिंह, कनुप्रिया, इल्तमा कादिर, अरविंद राजपूत, गौतम सिंह, उस्मान अली ने भाग लिया।
विज्ञापन

हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी को जन जन की भाषा के साथ राष्ट्र भाषा को गौरव दिलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें