फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में पुराने नोट जमा करने पर रोक

Tue, 15 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर के एसबीआई में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में बैंकों में दो हजार रुपये के नोट पहुंचते ही ग्राहकों को नए नोट से भुगतान शुरू कर दिया गया। पुराने नोट बदलने वालों की बैंकों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। उधर, आरबीआई के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने पुराने नोट जमा करने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोक दी है। 
विज्ञापन

स्टेट बैंक आैरर पीएनबी की मुख्य शाखा, केडीआर शाखा पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बैंकों के खुलने से लगभग एक से दो घंटा पहले लंबी कतारें लग चुकी थी। बैंकों पर आए लोगों में कई बार आपसी झड़पें हुईं। किसान सहकारी चीनी मिल स्थित सहकारी बैंक की शाखा पर लेनदेन न होने से किसानों को निराश लौटना पड़ा। जिला सहकारी बैंक नजीबाबाद के शाखा प्रबंधक एसके तिवारी ने बताया कि आरबीआई के हवाले से जिला मुख्यालय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से पुराने 500 और 1000 के नोट जमा करने पर रोक लगा दी गई है। शाखा के पास उपलब्ध समिति धनराशि से लगभग दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। एसबीआई, पीएनबी सहित कई बैंकों में दो हजार रुपये के नए नोट पहुंचने से बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
युवती से उड़ाए 50 हजार 
नजीबाबाद। पीएनबी शाखा पर पुराने नोट जमा कराने आई मुगलूशाह निवासी याकूब की पुत्री समरीन की 50 हजार रुपये की नगदी किसी ने साफ कर दी। समरीन की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि कतार में लगते समय ही उसके साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें