फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 183 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 19 को नोटिस जारी

Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में डेंगू की दृष्टि से करीब 80 इलाके संवेदनशील हैं। इस साल जिले के 183 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। लार्वा नष्ट नहीं करने पर 19 लोगों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिले में जनवरी से अब तक 183 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इनमें से 164 घरों में टीम ने लार्वा नष्ट कराया। जबकि, जाटान के चार, भाटान के चार, मिर्दगान के पांच, काजीपाड़ा के दो, काशीराम खत्रियान के चार लोगों को लार्वा नष्ट नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बाद इन्होंने लार्वा नष्ट किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनवरी से अब तक 12,3,694 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने 16,62,837 कंटेनरों की जांच की। जिसमें से 183 घरों के 254 कंटेनरों में मच्छर का लार्वा पनपता मिला।
इसके अलावा टीम ने घरों के बाहर 8590 जगह डेंगू के लार्वा की जांच की। इनमें से 49 स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने बताया कि लोगों को डेंगू, मलेरिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिन गांवों में बुखार के रोगी मिल रहे हैं। वहां टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें