मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
नजीबाबाद। आवारा पशुओं से निजात दिलाने, 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। मांगों के जल्द निस्तारण के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि निराश्रित पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल ने पेराई सत्र के बाद से अब तक किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया। 14 दिनों के भीतर किसानों को गन्ना मुल्य भुगतान नहीं मिला तो किसान मिल अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौ. पद्म सिंह, रामकुमार सिंह, अंबरीष चौधरी, जग्गन अली, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल, देवेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, सरदार जरनैल सिंह, जसबीर सिंह, गजराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, अंकित चौधरी, अमित चौधरी, अजयपाल, नागेंद्र चौधरी, नितिन, दीक्षांत, संतराम आदि मौजूद रहे।