फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र बंद होने से किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र बंद होने से किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। धान क्रय केंद्रों पर तौल न होने व निर्धारित समय से पूर्व केंद्रों के बंद किए जाने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता व किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम से शीघ्र केंद्र पुन: संचालित कराकर धान की तौलाई सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता व किसानों का कहना है कि शासन द्वारा उन्हें धान क्रय केंद्रों पर तौल 31 जनवरी तक कराने का भरोसा दिलाया गया था। साथ ही कहा गया था कि जब तक किसानों का धान नहीं तौला जाता है, तब तक धान क्रय केंद्र बंद नहीं होंगे। किसानों का आरोप है कि एक मार्केटिंग के क्रय केंद्र को छोड़ कर नेफेड, पीसीएफ एग्रो तथा एसएससी के सभी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। किसानों का कहना है कि उनका नंबर आने के बाद भी उनका धान नहीं तौला गया है। कुछ का घर पर व कुछ किसानों का तो ट्रालियों में भरा पड़ा है, जबकि पूरे दिसंबर माह से धान क्रय केंद्र बंद हैं। इससे किसानों में जबरदस्त रोष है। किसानों ने डीएम से शीघ्र धान क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराकर सुचारु कराने की मांग की है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि संभवत: शनिवार से पीसीएफ के क्रय केंद्रों को खोलकर तौल कराई जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्तार सिंह, विजेंद्र सिंह, मदन राणा, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रामकरण सिंह, मुन्ना सिंह, खुर्शीद, धर्मेंद्र, तारा सिंह भाकियू कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें