फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान के िलए भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में भाकियू की मासिक बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर  में भाकियू कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को धामपुर और अफजलगढ़ में पंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। किसानों को चीनी मिलों के बंद होने के तीन माह बाद भी गन्ना पेमेंट नहीं मिल सका है। भाकियू ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सभा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आलोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनके रुके गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने, बिजली की बढ़ी दरों को खत्म करने, साठ साल की आयु पार कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, जंगली जानवरों द्वारा फसलों के नुकसान की भरपाई करने, जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 सितंबर को दिल्ली में किसानों की महापंचायत है। उसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र सरकार को किसानों की ताकत का अहसास कराएं। ज्ञापन देने वालों में तहसील सचिव हरिराज सिंह, सत्यवीर, कविराज, रामकुमार, रघुवीर, लेखराज, विजयपाल सिंह, विजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह ने की। संचालन हरिराज सिंह ने किया।
गन्ना सर्वे में अनियमितता बरतने का आरोप
अफजलगढ़। भाकियू की गन्ना विकास समिति के प्रांगण में हुई मासिक पंचायत में  कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान अभी तक न होने पर प्रदर्शन किया। गन्ना सर्वे में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए असंतोष जताया। आरोप लगाया कि गन्ना सट्टे के नाम पर समिति के अधिकारी कागजात मांग उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों सेे किसान पंजीकरण के नाम पर वसूले जा रहे 221 रुपये नियम विरुद्ध बताया। किसानों का कहना है कि वह गन्ना समिति के सदस्य हैं, जिसका शुल्क जमा है। अब समिति की ओर से दुबारा वसूला जाना औचित्यहीन है। वह अब शुल्क किसी भी हालत में नहीं देंगे। कार्यकर्ताओं ने किसानों से 23 सितंबर को हरिद्वार स्थित टिकैत घाट से दिल्ली यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता चौधरी बलजीत सिंह ने की। संचालन राणा  सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुखतार सिंह, विजेंद्र सिंह, विरसा सिंह, पप्पू सिंह, हरिराज सिंह रहे।
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा पर चर्चा
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में आगामी 23 अगस्त से हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली किसान क्रांति यात्रा व किसानों की समस्या के विषय में चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़े अपराध को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक को लगभग आधा घंटा मीटिंग में बैठाया। जिला महासचिव कुलदीप सिंह व जिला प्रवक्ता विजय पाल सिंह की मौजूदगी में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया । महाशय शकूर की अध्यक्षता में नितिन सिरोही के संचालन में आयोजित किसान यूनियन की बैठक ब्लाक अध्यक्ष समरपाल सिंह, चौधरी सुरपाल सिंह, वीर सिंह डबास, अभिमन्यु, राकेश त्यागी, लाखन सिंह, आयुष आदि मौजूद रहे।
बकाया भुगतान दिलाने की मांग
 नहटौर। भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने और बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग की गई। ब्लॉक परिसर में आयोजित भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजली की दर बढ़ाने से किसानों पर ओर अधिक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मिलें चलने की तैयारी हो रही हैं, लेकिन बकाया भुगतान नहीं हुआ है। किसानों ने फसलों के दाम स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार दिलाऐ जाने की मांग की है। बैठक में संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, बलकरन सिंह, राजवीर सिंह, छतरपाल सिंह, नितिन कुमार, चेतन सिंह आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन
बिजनौर में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के सदस्य टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई बढ़ने के बाद भी किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। गांवों में मजदूरी न मिलने से मजदूर वर्ग शहरों में सस्ती दर पर मजदूरी करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मनरेगा व श्रम विभाग की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पेट्रोलियम पदाथ, खाद व बिजली सस्ती करने, फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम किसान को दिलाने, बटाईदार किसानों का कर्ज भी माफ करने, भूमिहीनों को आवास व खेती के पट्टे दिलाने, हर गरीब का आवास बनवाने, श्रम विभाग में मजदूरों का पंजीकरण बिना दलालों के कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन, सुभाषचंद्र, शील कुमारी, निसार अहमद, नीशु कुमार, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें