फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएम कालेज के प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य से वार्ता ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आरएसएम कालेज के प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

धामपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को छात्र छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का निदान करने की मांग को लेकर आरएसएम कालेज में प्राचार्य डा. रंजन कुमार अग्रवाल का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब अली राना के नेतृत्व में कार्यकर्ता 11 बजे आरएसएम कालेज पहुंचे और कालेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का उनके कार्यालय में घेराव किया। आरोप लगाया कि प्राचार्य की घोर लापरवाही के कारण ही छात्र छात्राओं की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। महाविद्यालय में बीएससी कृषि में प्रवेश लेने में पिछले कई सालों से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीएससी द्वितीय साल के जो छात्र छात्राए विवि की लापरवाही से अनुत्तीर्ण कर दिए गए है। उनकी समस्या का निदान प्राथमिकता से कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने स्व वित्तपोषित कक्षाएं आगामी सत्र में संचालन कराने, छात्रों को बीएससी कृषि प्रथम वर्ष प्रवेश में वरीयता देने, अंक तालिका में त्रुटि होने पर सुधार कराने, छात्रावास पुन: चालू कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन को चेताया है। प्रदर्शनकारियों में प्रियांश जैन, लव कुमार, सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब अली राना, इमरान खान, साद खान, नबील अहमद, कादिर खान, इमरान खान, मोहम्मद अयान, सुहेल अहमद, रोहित, मोहम्मद इरशाद, जरीफ अहमद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें