फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खींचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर खींचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

हल्दौर। गांव धनौरी में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल तेल के दामों में हुए इजाफे से खफा होकर अपने हाथों से बंद ट्रैक्टर खींच कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
गांव धनौरी में सोमवार शाम करीब तीन बजे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा की अगुवाई में संगठन के अनेक कार्यकर्ता डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में हुई वृद्धि के विरोध में एकत्र हुए और जमकर प्रदर्शन किया। कैलाश लांबा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। किसानों को तेल के दाम बढ़ने से कृषि कार्य करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान ब्याज समेत नहीं दिया है। आक्रोशित किसानों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में बंद ट्रैक्टर को सड़क पर रस्सी की मदद से अपने हाथों से खींच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक और चीनी मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। वहीं डीजल व पेट्रोल में हुई वृद्धि से किसान फसल की बुआई के लिए परेशान हैं। क्षेत्रीय किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव वेद प्रकाश चौधरी, हल्दौर ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौधरी गजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, तारा सिंह, गोविंद सिंह उर्फ बिट्टू बाबू सिंह, ऋषि पाल महाराज, ठाकुर नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें