फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने पर एएनएम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। मंडावली-गामड़ी मार्ग पर स्थित महिला उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम पर महिलाओं से अभद्रता करने और गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी नहीं कराने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडावली-गामड़ी मार्ग स्थित महिला उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम आबिदा खातून पर ग्रामीण महिला रुकैया, साबरा, शबनम, नूरजहां, राजिया, रुबीना, खातून, रेशमा, खुर्शीदा, नसीमा, शकीला, रूबी देवी, शमशीरा, गुलशन शाह, फिरदौस, शबनम आदि ने अभद्रता का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि एएनएम गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराने से इंकार कर देती है। साथ ही उपचार के लिए पहुंचने वाली महिलाओं से अभद्र व्यवहार करती है। महिलाओं ने एएनएम पर प्राइवेट अस्पतालों से हमसाज होने का आरोप भी लगाया। महिलाओं ने कहा कि एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी करने से मना करने पर मजबूरन महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर डिलीवरी करानी पड़ती है। महिलाओं ने एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एएनएम आबिदा खातून ने महिलाओं के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि केंद्र पर महिलाओं को हर संभंव सुविधाएं मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें