फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह को दिया। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जिले भर में भाकियू लोकशक्ति संगठन द्वारा चक्काजाम किया जाना था लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चक्का जाम को स्थगित कर दिया गया। कहा कि गन्ना पेराई सत्र को चालू हुए करीब तीन महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य भी निर्धारित नहीं किया गया है। ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी को कानून बनाने, निर्दोष किसानों पर कार्रवाई न करने, चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने आदि की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, मंडल महासचिव अंबरीष चौधरी, जिला महासचिव गौरव चौधरी, जिला महासचिव गजराज चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पहलवान, जिला संगठन मंत्री डालचंद सिंह, जिला सचिव नरेश कुमार, जिला सचिव जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें