फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में लोगों को मिलेगी बेहतर जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में लोगों को मिलेगी बेहतर जलापूर्ति
विज्ञापन

नजीबाबाद। पेयजल सुधार योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद ने गर्मियों में लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति देने की व्यवस्था की है। नगरपालिका परिषद द्वारा तैयार करीब आधा दर्जन नलकूप शीघ्र नगर की पेयजल आपूर्ति से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात और ईओ विजय पाल सिंह ने गर्मियों में नागरिकों को आवश्यक जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में निर्मित नलकूपों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं। जलकल अभियंता मूलचंद पटेल, पंप ड्राइवर सुनील कुमार के अनुसार नगरपालिका परिषद की पेयजल सुधार योजना में गत एक वर्ष में कई नए नलकूपों का बोरिंग कराया गया। चेयरपर्सन सबिया निशात के नेतृत्व में बने नए नलकूपों में तहसील परिसर और आंखों के अस्पताल के निकट नलकूपों को पेयजल आपूर्ति से कुछ समय पूर्व जोड़ा गया है। जलकल विभाग ने मोहल्ला वाहिदनगर में स्टेब्स ग्राउंड के निकट, चारबाग में निर्मित नलकूप, हरिद्वार मार्ग पर शहनाई बैंक्वेट हॉल के सामने नवनिर्मित नलकूप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट निर्मित नलकूप को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जलकल विभाग के अवर अभियंता मूलचंद पटेल ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक अधिकांश नलकूपों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें