फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क के दोनों ओर बनाए जा रहे चैंबरों को हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अल्हैपुर और नौरंगाबाद के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक के पास गन्ना विभाग के भवन में ग्राम न्यायालय खोला जा रहा है, जिसके मद्देनजर अधिकांश वकीलों ने उनके गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ अपने चैंबरों का निर्माण शुरू कर दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। ग्रामीणों ने वकीलों के चैंबरों के निर्माण को तुरंत रुकवाने की मांग की है। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गांव निवासी पूजा, मंजू, प्राची, शोभा, सविता रानी, पूनम रानी, रानी शर्मा, रेखा देवी, डॉक्टर चरण, मनोज कुमार, प्रियंका चौहान आदि एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n राजस्व विभाग की टीम ने वकीलों के अवैध चैंबरों को ध्वस्त किया : धामपुर एसडीएम रितु रानी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में पहुंचकर प्रस्तावित ग्राम न्यायालय भवन के बाहर गांव की मुख्य सड़क पर अधिवक्ताओं द्वारा दोनों तरफ बनाए अवैध चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। लोहे की एंगल जब्त कर ली। एसडीएम ने हिदायत दी कि फिर से चेंबर बनाने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें