फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
धामपुर में पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देते मुहल्ला बाड़वान के नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। शिवसेना के मुरादाबाद मंडल के प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी से मिले और फिर नगरपालिका में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी और पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मोहल्ला बाड़वान वार्ड नंबर 15 में जलभराव से 200 परिवारों का जीना मुश्किल हो रहा है। जुलाई 2019 में मोहल्लेवासियों ने शिवसेना के बैनर तले समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर चार दिन तक भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया था। लेकिन भरोसा देने के बाद भी नाला निर्माण आज तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समस्या का स्थाई निदान कराने का प्रयास करने की भरोसा दिया। प्रदर्शनकारियों में क्षेत्रपाल सिंह, विपिन कुमार, वीरेंद्र गिरी, बृजमोहन, नरेंद्र कुमार, दयाराम, गजेंद्र सिंह, रामचंद्र, बाला देवी, रानी, रमा, सुमन, कुसुम दुलारी रहे। दूसरी तरफ मुरादाबाद मंडल के शिवसेना के प्रभारी विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें