फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने का भाव 800 रुपये घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं की मंगलवार को तहसील परिसर में पंचायत हुई। तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रदेश सरकार से गन्ने का भाव सीजन चालू होने से पहले 800 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों की जायज समस्याओं का भी समाधान नहीं हो रहा। तहसील अध्यक्ष का कहना था कि बार-बार अधिकारियों को सचेत किए जाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रहा है। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ओंकार सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों के बिजली बिलों को सही कराने, गन्ना मूल्य मिल चलने से पूर्व आठ सौ रुपयें प्रति क्विंटल घोषित करने, गुलदार की समस्या का स्थाई समाधान कराने, किसानों की फर्दो में गलत हुए अंशों को ठीक कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिना कटौती बिजली उपलब्ध कराने, जलभराव के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने, गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, ग्राम इ्ब्राहिमपुर नारायण में टूटे हुए तटबंध को सही कराने और तहसील क्षेत्र में स्थापित गोशालाओं में पशुओं के रखरखाव हेतु समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को चेताया। ज्ञापन सौंपने वालों में गजेंद्र सिंह टिकैत, महेंद्रपाल सिंह, अवनीश कुमार, कविराज सिंह, देवेंद्र कौशिक, रमेश शेखावत, फयाजुद्दीन, शशिपाल सिंह, पदम सिंह, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें