फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्लांट पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्लांट पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट के नागरिकों ने कई वार्ड मेंबरों के साथ धामपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंहको सौंपा। जिसमें कचरा प्लांट पर रोक लगाने की मांग की।
लोगों ने ज्ञापन में नगर आबादी के बीच में कचरा प्लांट बनाए जाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। आरोप लगाया कि विरोध करने के बाद भी पालिका के अधिकारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मी वहां पर प्रतिदिन कचरा लाकर इकट्ठा कर रहे हैं। जिससे नगर में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। बताया गया कि वह इससे पहले कई बार अधिशासी अधिकारी धर्मराज और पालिका अध्यक्ष शबनम नाज को कचरा प्लांट लगाने पर रोक की मांग कर चुके हैं । लेकिन वह उनकी बात को नहीं मान रहे। जबकि कचरा प्लांट नगर के बाहरी क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन में भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन को स्वयं को प्रेषित करने का भरोसा दिया है। अपने स्तर से भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। ज्ञापन देने वाले में वार्ड सदस्य प्राची देवी, सुनील कुमार सैनी, नईमा, डॉ सुरेश, सोनू ,पूर्व सभासद मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद इरशाद अहमद ,मोहम्मद दानिश, राशिद, नईम ,कपिल ,सत्येंद्र कुमार, मोहम्मद उमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें