फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से की हल्दौर को तहसील बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की हल्दौर को तहसील बनाने की मांग
विज्ञापन

हल्दौर। विधायक ओम कुमार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हल्दौर को तहसील बनाने की मांग की। सर्वदलीय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने विधायक ओम कुमार के द्वारा किए गए इस जनहित कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हल्दौर से बिजनौर, चांदपुर और धामपुर तहसीलों की दूरी करीब 20 से 25 किलोमीटर है। हल्दौर से पड़ोसी तहसीलों की दूरी काफी होने से जरूरतमंद लोगों को तहसील संबंधी अपनी विभिन्न समस्याओं को पूरा कराने के लिए लंबी दूरी तय करने के साथ अधिक धन भी खर्च करना पड़ता है। खासतौर से महिलाओं, स्कूली बच्चों और असहाय लोगों को अपने तहसील संबंधित कार्य पूरा कराने के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाए जाने के संबंध में क्षेत्र की अनेक महिलाएं, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, किसान संगठन, समाजसेवी समेत अन्य लोग एकजुट होकर सर्वदलीय संगठन के बैनर तले करीब तीन वर्षों से क्षेत्रवासी हल्दौर को तहसील का दर्जा दिलाए जाने के संबंध में धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रमोद कुमार भोले, एडवोकेट पिताम्बर सिंह, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार भोले, राजेश्वर सिंह आदि सदस्यों ने विधायक के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें