फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को पदोन्नति देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को पदोन्नति देने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने शिक्षा निदेशालय पर दोहरी नीति से काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में हुई बैठक में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ की राजकीय कॉलेज में प्रधानाचार्यों के पद पर सेंधमारी के प्रयासों की निंदा की। कहा कि नियम था कि समूह ख के 50 प्रतिशत पर पहले सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदों पर अध्यापकों को प्रोन्नत किया जाता था। लेकिन अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा अब पदोन्नति के लिए बीईओ की गोपनीय आख्या भी मांगी गई है। कहा कि बीईओ समूह ग के अफसर होते हैं। अभी बीईओ की सेवा नियमावली भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में एलटी ग्रेड के शिक्षकों की पदोन्नति 2009 से प्रवक्ता के पदों पर नहीं हुई है। बाकी पदों पर भी पदोन्नति कई सालों से लंबित है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खोले गए राजकीय हाईस्कूलों में वेतन कई कई माह बाद मिलता है। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी को दिया गया। इस दौरान जिला मंत्री अमित शर्मा, राकेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, योगेंद्र प्रताप, रजनीश चौहान, ओमप्रकाश, बबीता रानी, मधु राजपूत, रजनी श्रीवास्तव, रश्मि गुप्ता, रानू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें