फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने कोर्ट के आदेश के बाद भी विलंब भुगतान पर ब्याज न मिलने पर रोष जताया। ब्याज सहित गन्ना भुगतान न होने तक किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन न काटे जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि खेत में पुराली व पत्ती जलाने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान खेत में पत्ती जलाए बिना गेहूं नहीं बो सकते हैं। ऐसा करने के लिए प्रशासन को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने चाहिए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसान को पिछले साल का गन्ना बकाया भुगतान अब तक नहीं मिला है। किसान के बकाया का ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता किसान की आरसी जारी नहीं होनी चाहिए और न ही उसका बिजली कनेक्शन कटना चाहिए। किसानों ने गन्ना मूल्य 435 रुपये प्रति क्विंटल करने, मिलों में घटतौली पर अंकुश लगाने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने तथा जर्जर तारों को भी बदलवाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जगवीर सिंह व संचालन महिपाल सिंह ने किया। बैठक में राजपाल भगत, घनश्याम सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, तेजपाल सिंह, मोहम्मद यासिन, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें