फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानदेय भुगतान और 35 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को विधायक कैंप कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायकों ने लंबित मानदेय के भुगतान तथा न्यूनतम मासिक वेतन 35 हजार रुपये किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं और जनपद के लक्ष्यों की पूर्ति में योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद जुलाई 2025 से उनका मानदेय लंबित है। साथ ही ईपीएफ की देयता भी लंबे समय से जमा नहीं कराई गई है, जिससे कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पारिवारिक दायित्व निभाने में दिक्कतें आ रही हैं।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर लंबित मानदेय और ईपीएफ का शीघ्र भुगतान कराने तथा मनरेगा कर्मियों का न्यूनतम मासिक वेतन 35 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कल्याण सिंह, प्रमोद कुमार, सरवर नदीम, कपिल कुमार, आफताब आलम, सुरेश कुमार, राजपाल सिंह, सुशील कुमार, भोपाल सिंह और साहिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें