युवती से दरिंदगी करने वालों को फांसी की मांग
बिजनौर/नगीना/चांदपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से हाथरस में युवती से गैंगरेप कर हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया गया। संदीप राजवंश ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को अविलंब फांसी दी जानी चाहिए। कहा कि जिस तरह हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दी गई उसी तरह हाथरस के दरिंदों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। इस प्रकरण में हाथरस के डीएम व एसपी को सस्पेंड करने की मांग की गई।
इस दौरान संदीप कुमार, नरेंद्र पाल, पवन कुमार, राजकुमार, रामेंद्र सिंह, चमनलाल आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन की बैठक में हाथरस की घटना की निंदा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। बैठक में हरपाल सिंह, अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मोहम्मद जीशान, पवन कुमार, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
नगीना में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में संयुक्त रूप से एकत्र होकर हाथरस की बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर गहरी चिंता व नाराजगी व्यक्त की पीड़िता के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की। सुरेंद्र सिंह, नरेश वाल्मीकि, लेखराज सिंह, रूपेश कुमार, अरविंद वाल्मीकि, विजय भारती, अमर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं समाजसेवी आसाद अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो गई है।
चांदपुर में बृहस्पतिवार को गांव स्याऊ में वाल्मीकि समाज व अन्य समाज के युवाओं ने तहसील पहुंचकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस दौरान आकाश, माइकल, शगुन, हिमांशु, विकास, विशाल, पीयूष, सतीश, अभिषेक, मनीष, अभिकेत आदि शामिल रहे।
नगीना में हाथरस की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते अभाविप के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR
चांदपुर तहसील में हाथरस कांड के विरोध में धरना प्रदर्शन करते बाल्मीकि।- फोटो : BIJNOR