फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को मिला समर्थन

विज्ञापन
बिजनौर जजी में बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल का स्वागत करते बार पदा​धिकारी। स्रोत अ​धिव - फोटो : 1
विज्ञापन
- प्रशांत सिंह अटल की जीत पर अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल का जिला बार में स्वागत किया गया। उन्होंने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के पक्ष में समर्थन किया।
बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के बार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने प्रशांत सिंह अटल के सामने अधिवक्ताओं की इस पुरानी मांग को रखा। प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अधिवक्ताओं के साथ आम जनता के हित में भी जरूरी है। इससे लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से इस मांग को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही अधिवक्ताओं से एकजुट होकर अपना सही प्रतिनिधि चुनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन विनेश कुमार एडवोकेट ने किया। समारोह में एल्डर्स समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह टिकैत, वीरेंद्र पाल सिंह, कविता चौधरी, संदीप कुमार, निरंकार सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, चरत सिंह, अजीत पंवार, अधिवक्ता कोमल सिंह, आशीष तोमर, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें