फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना क्रय केंद्रों के तौल कांटे हटाए जाने पर किसानों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। ग्राम औरंगपुर बसंता उर्फ काटपुर समेत गन्ना क्रय केंद्रों को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को गन्ना अधिकारियों ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के लगाए गए तौल कांटे हटा लिए। जिसे लेकर किसानों में रोष जताया है।
विज्ञापन

किसानों लोकेंद्र सिंह, लाल बहादुर, मूल सिंह, नरदेव सिंह, राजवीर सिंह, डालचंद आदि का कहना है कि बरकातपुर मिल के तौल कांटे हटाए जाने के बाद नजीबाबाद चीनी मिल का कांटा लगने के लिए कोई जगह नहीं देंगे और न ही गन्ना आपूर्ति देंगे। किसानों कहा कि लंबे समय से वह बरकातपुर मिल को गन्ना दे रहे हैं। अचानक तौल कांटे हटाए जाने से उन्हें परेशानी होगी। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना देने को विवश होंगे।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गन्ना अधिकारी विकास पूंडरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गन्ना क्रय केंद्र हटाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें