बिजनौर/रेहड़। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को बिजनौर से हथियारों की तस्करी करने के आरोप में एक को हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर आतंकी कनेक्शन की भी चर्चाएं चल रही हैं।
सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार सिंह के अनुसार गांव मछमार निवासी आसिफ पुत्र अल्ताफ पुणे में रहकर सैलून में काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ अवैध असलाह खरीदने और बेचने में लिप्त रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ा गया था जिसने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त पिस्टल आरिफ से खरीदा था। स्पेशल सेल रविवार को भी नोट पहुंची और थाना रेहड़ क्षेत्र के मछमर निवासी आसिफ को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि आसिफ 18 नवंबर को गांव आया था। ग्रामीणों का कहना है कि आसिफ की गतिविधियों को लेकर ग्रामीण अनजान हैं और हैरत मैं है। आसिफ की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों को तरह तरह की चर्चाएं हैं।