फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में डीएम कंपाउंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार राहुल सैनी (26) की मौत हो गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले अरुण का बेटा राहुल सैनी डिलीवरी बॉय था। शुक्रवार की रात 11 बजे वह काम निपटाने के बाद अपने घर लौटने लगा। जैसे ही बाइक सवार राहुल डीएम कंपाउंड के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। खबर मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जोकि रोने बिलखने लगे। राहुल अपने चार भाई बहनों से सबसे बड़ा था, जोकि एक भाई और दो बहनों सहित मां-पिता को रोता बिखलता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें