फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज पढ़ाई को 23 नवंबर से खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेज 23 नवंबर से खुलेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के डिग्री कॉलेज में 23 नवंबर से पठन पाठन शुरू होगा। शासन ने कालेज खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। कॉलेज में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। संचालक कॉलेज के खोलने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण कॉलेज मार्च से बंद हैं। माध्यमिक तथा सीबीएसई स्कूल पिछले माह खुल गए हैं। अब शासन ने डिग्री कॉलेज को भी 23 नवंबर से शर्तों के साथ पठन पाठन के लिए खोलने की अनुमति दी है। इसके लिए छात्रों, संस्था, तथा अभिभावकों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। कॉलेज विभाग वह छात्रों के रोस्टर बनाकर चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे। छात्रों, शिक्षक, तथा कर्मचारियों को आई कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा। संकाय छात्रों वह कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होगी। कक्षाओं का आकार कम होगा। छह दिन का शिड्यूल तैयार होगा। कक्षा में 50 प्रतिशत छात्र रोटेशन के अनुसार ही आएंगे। कॉलेज में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रयोगशाला की क्षमता का पुन: निर्धारण होगा। संस्था कोरोना से बचाव की शासन के निर्देश के अनुसार व्यवस्था रखेंगे। अभिभावक छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। वर्धमान कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर तथा रुटा के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कालेजों से गाइडलाइंस के अनुसार व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें